फरीदाबाद के स्कूलों में रील और वीडियों बनाने पर लगा बैन

SHARE:

इन दिनों बड़े क्या और बच्चे क्या हर किसी को सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने का खुमार चढ़ा हुआ है। लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग रील बनाने के लिए किसी भी रूल्स को तोड़ने में हिचकते भी नहीं हैं। बीते दिनों ही हरियाणा के फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम और परिसर के अंदर बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। ये वीडियो स्कूल संचालन के वक्त बनाई गई थी जिसमें बच्चे और टीचर पढ़ाई के वक्त मनोरंजन करते नजर आए। यह वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग सख्ते में आ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने तमाम सरकारी स्कूलों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

किसी भी तरह के रील और मनोरंजन वीडियो बनाने पर लगी रोक 

इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से फरीदाबाद जिले के तमाम सरकारी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन नए निर्देशों के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में स्कूल के समय में किसी भी तरह की रील या मनोरंजन वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है। नए दिशा-निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है  कि रील के बढ़ते प्रभाव के कारण छात्रों की पढ़ाई और स्कूल का अनुशासन बेहद प्रभावित हो रहा है। जिससे सरकारी स्कूलों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

शिक्षा विभाग के जरिए जारी किया गया नोटिस

शैक्षणिक कार्यक्रम, जागरूकता या सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वीडियो के लिए भी अनुमति 

हालांकि शैक्षणिक कार्यक्रम, जागरूकता या सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े वीडियो बनाने के लिए भी संबंधित अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। इस तरह  के वीडियो शिक्षक की निगरानी में बनाए जा सकेंगे।

शिक्षा विभाग ने क्यों उठाया ऐसा कदम 

इस फैसले को लेकर शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी साथ ही स्कूल का अनुशासन भी बिगड़ रहा था। इसके साथ ही स्कूल को गोपनीयता और गरिमा पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा था।

हाइलाइट्स

  • फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में रील वीडियो वायरल होने के बाद सख्ती
  • स्कूल समय में रील और मनोरंजन वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक
  • पढ़ाई और अनुशासन प्रभावित होने पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
  • अब शैक्षणिक/सांस्कृतिक वीडियो के लिए भी पहले अनुमति जरूरी
  • शिक्षकों की निगरानी में ही बनाए जा सकेंगे वीडियो

also read: चंडीगढ़ में अब पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी मिलेगी शराब

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment