लॉकडाउन की खबरों ने पंजाब में मचाया हाहाकार, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, जालंधर और लुधियाना के पेट्रोल पंप बंद

SHARE:

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन लगने की आशंका को देखते हुए लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी है। इन सबके बीच एक बड़ी सामने आ रही है कि जालंधर और लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हो गया है। पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के बाद रस्सियां लगा दी गई है।

लोगों में बना दहशत का माहौल 

बीते गुरूवार की रात अमृतसर, मोगा, होशियारपुर और जालंधर में फ्यूल की कमी की अफवाहों सामने आने लगी थी जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। कई जगहों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात किए गए हैं।

जालंधर और लुधियाना में पेट्रोल पंप बंद 

जालंधर के BMC चौक के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया। ऐसे में पेट्रोल पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी सुदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले ही पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया था। उन्होंने बताया कि सप्लाई में देरी के कारण स्टॉक समय पर नहीं पहुंच सका, जिस वजह से पंप को बंद करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद के स्कूलों में रील और वीडियों बनाने पर लगा बैन

वहीं लुधियाना में भी एक पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है। जिले में लोग अपने वाहन लेकर पंपों पर लंबी-लंबी कतारे लगाकर खड़े हैं। इस दौरान लुधियाना के भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है, वहां पर भी पेट्रोल खत्म हो गया है। जिले में ये भी कहा गया है कि, अब सिर्फ वाहनों में ही पेट्रोल मिलेगा। कैनी और बोतलों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

तेल की कोई कमी नहीं अफवाहों से ना हो पैनिक

वहीं लुधियाना में पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेल की कोई कमी नहीं है। वहीं पेट्रोल पंपों पर पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से पैनिक बढ़ रहा है।

हाइलाइट्स

  • पंजाब में लॉकडाउन की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़
  • जालंधर और लुधियाना में पेट्रोल खत्म होने से कुछ पंप अस्थायी रूप से बंद
  • कई शहरों में दहशत का माहौल, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
  • अफवाहों के कारण बढ़ा पैनिक, लोग बोतलों में भी भरवा रहे तेल
  • डीलर्स का दावा—तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचने की अपील
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment