चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज ग्रुप-24 भर्ती से संबंधित जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इसके साथ ही 232 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जल्द ही जारी हो जाएगा। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है और उनकी नौकरियां सुरक्षित हो गई है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से स्पष्ट
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के द्वारा की गई इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 10 हजार 233 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। लेकिन 232 अभ्यर्थियों का रिजल्ट पेडिंग था। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब पूरी भर्ती प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्याय, सत्य और पारदर्शिता की जीत है। अभ्यर्थियों ने लंबे वक्त तक अपनै धैर्य और विश्वास को बनाए रखा था, जो काबिले तारीफ है। आयोग ने पूरे मामले में अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए हर स्तर पर मजबूती से अपना पक्ष रखा, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है। हिम्मत सिंह ने आगे कहा, न्यायालय के इस फैसले ने आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर मुहर लगाई है।
हाईलाइट्स
- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का ग्रुप-24 भर्ती पर बड़ा फैसला
- 232 अभ्यर्थियों का पेंडिंग रिजल्ट जल्द जारी होगा
- फैसले से हजारों उम्मीदवारों को मिली राहत
- HSSC की भर्ती प्रक्रिया पर लगी मुहर, पारदर्शिता साफ
- कुल 10,233 अभ्यर्थियों का पहले ही हो चुका चयन
- लंबे समय से रुका हुआ रिजल्ट अब होगा घोषित
- HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने फैसले को बताया न्याय और पारदर्शिता की जीत
- आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में मजबूती से रखा अपना पक्ष
- हाईकोर्ट के निर्णय से भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट
ये भी पढ़ें- देर रात सीएम की बड़ी बैठक, हरियाणा में PNG पाइपलाइन बिछाना अब हुआ और भी सस्ता






