कुरुक्षेत्र NIT में फिर खुदकुशी, हॉस्टल में छात्र ने लगायी फांसी

SHARE:

एक बार फिर से कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के हॉस्टल से खुदकुशी का मामला सामने आया है। हॉस्टल के आठ नंबर कमरे में रहने वाले छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पंखे से फंदा लगाने से छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। वह नूह का रहने वाला था।

मृतक छात्र बी टेक इलेक्ट्रिकल पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। इस मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सुबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

डेढ़ महीने पहले भी एक छात्र ने की थी खुदकुशी 

बता दें कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के हॉस्टल से खुदकुशी का ये दूसरा मामला है। इससे पहले 16 फरवरी को हॉस्टल में कंप्यूटर साइंस इंजिनियरिंग के दूसरे सेमेस्टर के छात्र तेलंगाना के जिला रंगा रेड्डी के मादगुल मंडल के गांव कतरन टांडा निवासी 19 वर्षीय अमगोत सिवा ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें- HPSC ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन होगी पीजीटी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा

हाईलाइट्स

  • National Institute of Technology Kurukshetra के हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या
  • हॉस्टल के कमरे नंबर 8 में पंखे से फंदा लगाकर दी जान
  • मृतक की पहचान पवन कुमार, नूंह निवासी के रूप में हुई
  • बीटेक इलेक्ट्रिकल के पांचवें सेमेस्टर का छात्र था
  • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
  • साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया गया
  • डेढ़ महीने में संस्थान में आत्महत्या का दूसरा मामला
  • 16 फरवरी को भी एक छात्र ने हॉस्टल में की थी खुदकुशी
  • लगातार घटनाओं से कैंपस में दहशत और चिंता का माहौल
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment