HPSC ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन होगी पीजीटी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा

SHARE:

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से पीजीटी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। आयोग के द्वारा जारी की गई परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आयोग की ओर से 10 मई को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी तक आयोग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पहली भर्ती पूरी हुए बिना दूसरी भर्ती का विज्ञापन जारी

इतिहास में ऐसा पहली देखने को मिल रहा है जब हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस की पहली भर्ती पूरी हुए बिना ही दूसरी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। एक भर्ती अभी तक पूरी हुई नहीं है और दूसरी भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। नई भर्ती प्रक्रिया में एससी पदों का वर्गीकरण भी नहीं किया गया है।

1672 पदों का विज्ञापन पहले ही जारी

हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। भर्ती प्रक्रिया में 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का असर यह हुआ कि इसमें केवल 39 कैंडिडेट पास हुए। करीब 5 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं खाली रहे 1672 पदों का विज्ञापन युवाओं द्वारा शोर-शराबा मचाने से पहले ही जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में मौसम का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसलें बर्बाद

HPSC की ओर से हरियाणा कैडर के 1594 पदों में से 859 जनरल, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसी बी के 82, 163 ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए थे। वहीं मेवात कैडर के 78 पदों में से 43 जनरल, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी और 8 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किए गए हैं।

हाईलाइट्स

  • HPSC ने PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा की तारीख घोषित की
  • 10 मई को आयोजित होगी परीक्षा
  • परीक्षा केंद्रों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं
  • पहली भर्ती पूरी होने से पहले दूसरी भर्ती का विज्ञापन जारी
  • भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष
  • 2023 भर्ती में 5 हजार में से केवल 39 उम्मीदवार पास
  • 35% क्राइटेरिया बना बड़ी वजह
  • 1672 पद खाली रहने के बावजूद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू
  • SC पदों का वर्गीकरण नहीं होने पर भी सवाल
  • हरियाणा और मेवात कैडर के लिए अलग-अलग पद निर्धारित
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment