खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1247 खेल नर्सियों को मंजूरी

SHARE:

खेल प्रतिभाओं को और अधिक निखारने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार की ओर से प्रदेश में 1247 नई खेल नर्सियों को मंजूरी दी गई है। रोहतक जिले को पहली बार 75 खेल नर्सियां मिली हैं।

रोहतक को 75 खेल नर्सियां मिली

बीते साल रोहतक में 34 खेल नर्सरियां अलॉट हुई थीं। जबकि इस बार 75 नर्सरियां जिले को मिली हैं। इनमें से 40 नर्सरियां सरकारी स्कूलों, 32 पंचायतों और तीन निजी स्कूलों को मिली हैं। यहां जल्दी ही खेल सुविधाएं भी मुहैया कराई जायेंगी।

अंबाला से यमुनानगर तक खेल नर्सरियों का संतुलित बंटवारा

अंबाला को 22, भिवानी को 85, चरखी दादरी को 29, फरीदाबाद को 66, गुरुग्राम को 36, हांसी को 14, हिसार को 135, झज्जर को 51, जींद को 116, कैथल को 115, करनाल को 70, कुरुक्षेत्र को 41, महेंद्रगढ़ को 34, मेवात को 36, पलवल को 92, पंचकूला को 15, पानीपत को 47, रेवाड़ी को 55, सिरसा को 55, सोनीपत को 68, यमुनानगर को 34 खेल नर्सरियां दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के 4 विश्वविद्यालयों में बड़ा घोटाला, कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

  • हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 1247 नई खेल नर्सरियों को मंजूरी
  • खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्यभर में योजना लागू
  • रोहतक को पहली बार 75 खेल नर्सरियां, पिछले साल से दोगुना इजाफा
  • 40 नर्सरियां सरकारी स्कूलों, 32 पंचायतों और 3 निजी स्कूलों को आवंटित
  • नर्सरियों में जल्द खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
  • हिसार (135), जींद (116) और कैथल (115) को सबसे ज्यादा नर्सरियां
  • पलवल (92), भिवानी (85) और करनाल (70) भी टॉप जिलों में शामिल
  • अंबाला से यमुनानगर तक सभी जिलों में संतुलित वितरण
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
  • प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने की पहल
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment