गुरुवार ( 2 अप्रैल) को हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम सैनी ने पीएम मोदी को हरियाणा आने का न्योता भी दे डाला। सीएम सैनी ने पीएम मोदी को बताया कि सोनीपत के खरखौदा आइएमटी में मारुति सुजुकी का उत्पादन प्लांट दूसरे चरण के उद्घाटन के लिए तैयार है। यह उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों कराना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है।
20 से 25 अप्रैल के बीच पीएम का हरियाणा दौरा तय
इसी महीने 20 से 25 अप्रैल के बीच पीएम मोदी हरियाणा के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान पीएम अंबाला में 1857 के क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बने शहीदी स्मारक का उद्घाटन कर सकते हैं। सीएम नायाब सैनी ने पीएम मोदी को बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में नए उद्योग, बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कराना चाहती है।
सरकार का उद्देश्य निवेश बढ़ाना
सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि रोजगार को बढ़ावा मिले और प्रदेश के विकास को नई गति प्राप्त हो। नायब सैनी ने पीएम मोदी को हरियाणा के राजनीतिक हालात, विधानसभा में पास हुए वार्षिक बजट और प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी। सोनीपत के मारुति सुजुकी प्लांट से लेकर सोनीपत के शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है।
पंजाब के चुनाव पर चर्चा
तकरीबन आधे घंटे तक पीएम मोदी और सीएम सैनी के बीच ये मुलाकात हुई। दरअसल, सीएम सप्ताह में दो से तीन बार पंजाब में चुनावी प्रचार करने के लिए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट पीएम मोदी को सौंपी जा चुकी है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव की रिपोर्ट भी पीएम को दी गई। राज्य की दो सीटों पर चुनाव हुआ है, जिसमें एक सीट बीजेपी और दूसरी सीट कांग्रेस ने जीती है।
राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल महज 0.34% अंतर से कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध से हार गए।
ये भी पढ़ें- खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1247 खेल नर्सियों को मंजूरी
हाईलाइट्स
- नायब सिंह सैनी ने नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की
- पीएम मोदी को हरियाणा दौरे का औपचारिक निमंत्रण दिया गया
- खरखौदा IMT में मारुति सुजुकी प्लांट के दूसरे चरण के उद्घाटन का प्रस्ताव
- 20 से 25 अप्रैल के बीच पीएम मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना
- अंबाला में 1857 के क्रांतिकारियों के सम्मान में बने शहीदी स्मारक का उद्घाटन संभव
- राज्य में नए उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं पर जोर
- सरकार का फोकस: निवेश बढ़ाना और रोजगार के अवसर पैदा करना
- हरियाणा के बजट और योजनाओं की प्रगति पर पीएम को दी गई जानकारी
- पीएम और सीएम के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक
- पंजाब चुनाव प्रचार और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा
- राज्यसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल मामूली अंतर (0.34%) से हारे






