मानसून से पहले अलर्ट, ड्रेनों और नालों की सफाई के कड़े निर्देश

SHARE:

आगामी मानसून सीजन से पहले गुरुग्राम नगर निगम ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर गुरुवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक इंजीनियरों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

नालों की सफाई और डीसिल्टिंग की स्थिति, मशीनरी एवं संसाधनों की योजना पर चर्चा

बैठक के दौरान मानसून से पहले विभिन्न महत्वपूर्ण पहलूओं की तैयारियों पर चर्चा हुई है। इस दौरान मुख्य रूप से शहर के मानसून हॉटस्पॉट का वर्तमान विश्लेषण, प्रत्येक हॉटस्पॉट के लिए संपर्क अधिकारियों का फिर से निर्धारण, नालों की सफाई और डीसिल्टिंग की स्थिति, मशीनरी एवं संसाधनों की योजना और वार्ड/जेई स्तर पर मैपिंग, मानसून से संबंधित सुरक्षा ऑडिट, आईटी प्लेटफॉर्म पर मानसून मैनेजमेंट सेल मॉड्यूल, स्ट्रीट लाइट की तैयारियों की समीक्षा, स्वच्छता टीमों का मानसून प्रबंधन में सहयोग, संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण जैसी योजानओं को लेकर चर्चा हुई।

 जलभराव और अन्य समस्याओं से नागरिकों को राहत मिले

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले अपने-अपने क्षेत्र में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और अन्य समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मैनपावर, मशीनरी व संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से करें साथ ही ड्रेनेज व सिवरेज की सफाई एवं मरम्मत कार्य मानसून से पहले ही पूरा कर लें। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस बार मानसून के दौरान कोई भी जनहानि न हो, इसके लिए सभी मेनहोल कवर, स्लैब आदि दुरुस्त होने चाहिएं। साथ ही स्ट्रीट लाइट की कोई भी तार खुली न रहे और पैनल बॉक्स पूरी तरह से दुरुस्त हो।

ये भी पढ़ें- सोनीपत में कूलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अन्य 2 फैक्ट्रियां भी आयी चपेट में

इस बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, यश जालुका, रविन्द्र यादव व पूजा चांवरिया, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जयवीर यादव व रविन्द्र मलिक, चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता शामिल रहे।

हाइलाइट्स:

  • मानसून से पहले गुरुग्राम नगर निगम ने तैयारियां तेज कीं
  • निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में इंजीनियरों के साथ अहम बैठक
  • शहर के मानसून हॉटस्पॉट का विश्लेषण और अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय
  • नालों की सफाई, डीसिल्टिंग और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्ती पर विशेष फोकस
  • मशीनरी, मैनपावर और संसाधनों की अग्रिम योजना बनाने के निर्देश
  • वार्ड व जेई स्तर पर मैपिंग और संवेदनशील स्थानों के निरीक्षण की योजना
  • आईटी प्लेटफॉर्म पर मानसून मैनेजमेंट सेल मॉड्यूल पर चर्चा
  • स्ट्रीट लाइट, पैनल बॉक्स और खुले तारों की सुरक्षा जांच अनिवार्य
  • जलभराव से राहत के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश
  • इस बार मानसून में जनहानि रोकने पर विशेष जोर
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment