Chandigarh BJP Office Blast: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ग्रेने़ड ब्लॉस्ट मामले में पंजाब पुलिस के काऊंटर इंटैलीजेंस विंग की तेज कार्रवाई जारी है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस के सहयोग से संयुक्त ऑप्रेशन में हरियाणा के रेवाड़ी से मुख्य 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के द्वारा यह जानकारी दी गई है।
आरोपी रूपनगर के रत्तनगढ़ के निवासी
आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के तौर पर की गई है। ये मूलरुप से रूपनगर के रत्तनगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अमनप्रीत सिंह के खिलाफ एस.ए.एस. नगर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले इस मामले में अन्य 5 आरोपियों बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ अभिजीत शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड और एक 30 बोर जिगाना पिस्तौल बरामद की गई थी।
अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
महानिदेशक गौरव यादव ने प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से बताया कि चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लॉस्ट मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौरव यादव के साथ एडीजीपी काऊंटर इंटैलीजैंस अमित प्रसाद, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा एस के वर्मा, आईजीपी इंटैलीजैस डा. सुखचैन सिंह गिल और एआईजी, एसएसओसी, एसएएस नगर दीपक पारेख भी मौजूद रहें। डीजीपी यादव ने बताया गिरफ्तार आरोपियों को आईएसआई समर्थित विदेशी हैंडलरों पुर्तगाल में बैठे बलजोत सिंह उर्फ जोट और जर्मनी में मौजूद हरजीत सिंह लाडी द्वारा निर्देशित किया जा रहा था।
इस हमले को अंजाम देने के लिए उन्हें 2 लाख रूपये इनाम का लालच भी दिया गया था। डीजीपी ने बताया कि विदेशी हैंडलरों के आदेश पर ही आरोपियों ने हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम देने के लिए कई सब-मॉड्यूल और संपर्क सूत्रों का इस्तेमाल किया।
हाईलाइट्स:
- चंडीगढ़ बीजेपी ऑफिस ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई
- हरियाणा के रेवाड़ी से 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी
- आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में
- अमनप्रीत पर पहले से चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज
- पहले 5 अन्य आरोपी भी किए जा चुके गिरफ्तार
- आरोपियों के पास से हैंड ग्रेनेड और 30 बोर पिस्तौल बरामद
- गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
- विदेशी हैंडलरों (पुर्तगाल और जर्मनी) से मिल रहे थे निर्देश
- हमले के लिए आरोपियों को 2 लाख रुपये का लालच दिया गया
- हमले की साजिश में कई मॉड्यूल और संपर्क सूत्रों का इस्तेमाल






