सीएम नायाब सिंह सैनी को धमकी भरा मेल, चंडीगढ़ में बम-ग्रेनेड हमलों की धमकी

SHARE:

CM Nayab Saini threat: हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी को एक बार फिर से धमकी मिली है। सोमवार की सुबह चंडीगढ़ के स्कूलों को थ्रेट (धमकी) मेल मिला है। मेल में लिखा हुआ है, सीएम सैनी चंडीगढ़ में रहिंदे ने, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे।

चंडीगढ़ और पंजाब के स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी

इसी के साथ आगे लिखा हुआ है कि सोमवार को चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें लिखा था कि अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि 1 अप्रैल को चंडीगढ़ मे स्थित बीजेपी मुख्यालय के बाहर ग्रेनेड से हमला किया था। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हमले में विदेशी हैंडलरों (पुर्तगाल और जर्मनी) के संलिप्तता की जानकारी सामने आयी है।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लॉस्ट: मुख्य 2 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, अब तक 7 हो चुके हैं गिरफ्तार

 

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment