हरियाणा शिक्षा विभाग सख्त, हर छात्र को समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तकें

SHARE:

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राहत भरी है। सरकार की ओऱ से सुनिश्चित किया गया है कि 15 अप्रैल तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें पहुंच जायेंगी। पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को यह किताबें मुफ्त में दी जायेंगी।

45 करोड़ रूपये की राशि अनुमोदित

अभी तक अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें मिलनी शुरू हो चुकी हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से हर साल समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पुस्तकें खरीदकर छात्रों को देने के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की हुई है।

निर्धारित समय सीमा के भीतर पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 7 जिलों में पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति जिला स्तर पर की जा चुकी है। बाकी  जिलों में भी 15 अप्रैल तक किताबें पहुंच जाएंगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। पाठ्यपुस्तकों के समयबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा मंत्री का कार्यालय विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।

हाईलाइट्स:

  • हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल तक पहुंचेंगी मुफ्त पाठ्यपुस्तकें
  • पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को दी जाएंगी फ्री किताबें
  • अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी में वितरण शुरू
  • समग्र शिक्षा योजना के तहत हर साल मिलती हैं निशुल्क पुस्तकें
  • किताबों की खरीद के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत
  • शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने दिए समयसीमा में वितरण के सख्त निर्देश
  • 7 जिलों में जिला स्तर पर पुस्तकों की सप्लाई पूरी
  • बाकी जिलों में भी 15 अप्रैल तक पहुंचाने का लक्ष्य
  • समय पर वितरण के लिए विभाग के साथ लगातार समन्वय जारी

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment