हरियाणा में दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सोनीपत-जींद रूट पर सफल ट्रायल

SHARE:

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा के सोनीपत-जींद रूट पर ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान ट्रेन तकरीबन 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी। भारतीय रेलवे अब इस परीक्षण के दौरान मिले डाटा के आधार पर आगे के ट्रायल को पूरा करेगा। जिससे सभी तकनीकी सुरक्षा और तकनीकी को सुनिश्चित किया जा सके।

हर कोच में 100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था 

हाइड्रोजन ट्रेन चेन्नई में तैयारी की गई है। शुरूआत में ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे जिनमें से 8 कोच यात्रियों के लिए निर्धारित रहेंगे। हर कोच में 100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बता दें कि ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 105 कि.मी. प्रति घंटा और एक दिन में लगभग 360 कि.मी. तक चलने की क्षमता बताई गई है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह बिना धुआं छोड़े चलेगी जिससे कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा। यही वजह है कि इसे जीरो कार्बन इमिशन ट्रेन माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ में छाए IIT बाबा अभय सिंह के गृहस्थ जीवन की शुरूआत

जींद में विशेष ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित

हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद में विशेष ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट में इलैक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से ईंधन तैयार किया जाएगा। मेक इन इंडिया के अंतर्गत विकसित की गई इस परियोजना को भारतीय रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।  यह भविष्य में स्वच्छ और सतत परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हाईलाइट्स

  • भारतीय रेलवे ने हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल किया
  • सोनीपतजींद रूट पर करीब 85 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
  • ट्रायल के डाटा के आधार पर आगे किए जाएंगे तकनीकी और सुरक्षा परीक्षण
  • ट्रेन में कुल 10 कोच, जिनमें 8 कोच यात्रियों के लिए होंगे
  • हर कोच में 100 यात्रियों के बैठने की सुविधा
  • अधिकतम रफ्तार 105 किमी/घंटा, एक दिन में 360 किमी तक चलने की क्षमता
  • जीरो कार्बन इमिशन: बिना धुआं छोड़े चलेगी ट्रेन
  • चेन्नई में तैयार की गई हाइड्रोजन ट्रेन
  • जींद में स्थापित हुआ ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट
  • इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से तैयार होगा हाइड्रोजन ईंधन
  • मेक इन इंडिया के तहत विकसित परियोजना
  • स्वच्छ और सतत (ग्रीन) परिवहन की दिशा में बड़ा कदम
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment