किसानों के लिए जारी हुआ अलर्ट, 1-2 दिनों तक ना करें ये काम

SHARE:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज फिर कई जिलों का मौसम बिगड़ा हुआ है। आज सुबह यमुनानगर और जींद में तेज बारिश हुई जबकि पंचकूला में बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग की ओर से जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी तमाम जिलों में बूंदाबादी होने के आसार हैं।

1-2 दिनों तक किसान ना करें ये काम 

बिगड़ते मौसम को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 1-2 दिनों तक  खेतों में सिंचाई, कटाई और छिड़काव  जैसे कामों के लिए मनाही की गई है क्योंकि हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हो सकता है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन करीब 2.6°C तक बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे रातें पहले की तुलना में थोड़ी कम ठंडी महसूस हुईं। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें-  हरियाणा में दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सोनीपत-जींद रूट पर सफल ट्रायल

हाईलाइट्स:

  • हरियाणा के कई जिलों में आज मौसम हुआ खराब
  • यमुनानगर और जींद में सुबह तेज बारिश दर्ज
  • पंचकूला में हल्की बूंदाबादी हुई
  • मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  • जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला अलर्ट पर
  • अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार
  • किसानों को 1-2 दिन खेतों में काम न करने की सलाह
  • सिंचाई, कटाई और छिड़काव पर लगाई गई रोक
  • तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा
  • न्यूनतम तापमान में औसतन 2.6°C की बढ़ोतरी
  • रातें पहले से कम ठंडी महसूस हो रहीं
  • अधिकतम तापमान में भी बदलाव दर्ज
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment