रैपर बादशाह ने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के लिए महिला आयोग से मांगी माफी

SHARE:

Tateeree Controversy: जाने-माने मशहूर भारतीय रैपर और गायक बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते दिनों रिलीज हुए उनके हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में मंगलवार को दिल्ली में बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा। महिला आयोग के समक्ष बादशाह ने अपनी गलती स्वीकार की और साथ ही समाजके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए एक बड़ा कदम भी उठाया।

मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा के साथ समझौता नहीं

मामले की सुनवाई करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। आयोग का मानना था कि टटीरी गाने के बोल महिलाओं की शालीनता और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। कानूनी शिकंजा कसते हुए हरियाणा पुलिस ने भी इस गाने से जुड़े लगभग 857 लिंक इंटरनेट से हटा दिए थे।

आयोग के कड़े रुख के बाद बादशाह और उनकी पूरी टीम ने वादा किया कि भविष्य में वो इस तरह के आपत्तिजनक कंटेट नहीं बनाएगें। साथ ही बादशाह ने आयोग से वादा किया कि वह अपनी कला का उपोयग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करेंगे। वह अगले चार महीने के अंदर महिला सशक्तिकरण पर आधारित नया गाना बनाएगें जिससे समाज में युवाओं को सही दिशा मिले।

50 लड़कियों की शिक्षा की उठायी जिम्मेदारी

महिला आयोग के समक्ष बादशाह ने प्रस्ताव रखा कि वह आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की 50 मेधावी लड़कियों की स्कूली शिक्षा का पूरा खर्च उठायेंगे।

हाईलाइट्स:

  • रैपर Badshah के हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ पर बढ़ा विवाद
  • दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए बादशाह
  • आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कड़ा रुख अपनाया
  • गाने के बोलों को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया
  • हरियाणा पुलिस ने गाने से जुड़े 857 ऑनलाइन लिंक हटाए
  • बादशाह ने आयोग के सामने अपनी गलती स्वीकार की
  • भविष्य में आपत्तिजनक कंटेंट न बनाने का दिया आश्वासन
  • महिला सशक्तिकरण पर नया गाना बनाने का वादा
  • 4 महीने में पॉजिटिव मैसेज वाला गीत रिलीज करने की घोषणा
  • 50 गरीब परिवारों की लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का ऐलान

ये भी पढ़ें- करनाल नेशनल हाईवे पर भंयकर हादसा, एक साथ टकराई 6 गाड़ियां

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment