यमुना को लेकर नायब सैनी का अरविंद केजरीवाल को चैलेंज

SHARE:

जाट शिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री नायब सैनी
जाट शिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री नायब सैनी
जाट शिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री नायब सैनी

रोहतक। यमुना के जल को लेकर हरियाणा व दिल्ली के बीच में खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुले शब्दों में चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर बचना चाहते हैं जबकि सरकार के पास हरियाणा से होकर गुजरने वाली यमुना के जल की रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करवा सकते जबकि 10 साल से सत्ता में है, वही अनिल ब्रिज द्वारा सरकार पर उठाए गए सवाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बचते नजर आए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर दूषित व जहरीला जल देने के आरोपो पर राजनीति गरमा गई है अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल को ही खुला चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहीं भी आए और हरियाणा से होकर गुजरने वाले यमुना के जल की जांच करवाएं जबकि दिल्ली में यमुना के जल की जांच करवाई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को साफ जल उपलब्ध नहीं करवा पाए जबकि 10 साल से सत्ता में है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर बचना चाहते हैं और सरकार के पास पूरी रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से होकर गुजरने वाले यमुना के जल की टेस्टिंग करवाई गई है जो साफ सुथरा पानी दिल्ली को दिया जा रहा है लेकिन जैसे ही यमुना का पानी दिल्ली से होकर गुजरने वाली यमुना में जांच करवाया जाता है तो वहां पर दूषित पानी है ऐसे में केजरीवाल हरियाणा पर गंभीर आरोप लगाने की बजाय अपने पानी के टैंकों को साफ करवाए और दिल्ली की जनता को साफ सुथरा जल उपलब्ध करवाई।

वीओ:-2 वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक के जाट शिक्षण संस्थान में 31 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि छोटू राम के पद चिन्हों पर चलते हुए युवा नशे से दूर रहे। नायब सिंह सैनी जाट शिक्षण संस्था में आयोजित चौधरी छोटू राम के 144 में जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने कहा है कि 2025 में नई शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मकसद है की शिक्षा घर-घर पहुंचे।

 

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें