
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया के पिता बलवंत सिंह पुनिया का गंगाराम हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके दोनों फेफड़ों खराब हो चुके थे। जिसकी वजह से उनका इलाज चल रहा था।
बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है कि उनके पिता ने गुरुवार शाम 6:15 पर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11:00 बजे उनके पैतृक गांव खुड्डन जिला झज्जर में किया जाएगा। बजरंग पूनिया ने अपने अकाउंट पर लिखा है कि आज इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता की बड़ी मेहनत थी और आज उन्हीं की वजह से आज भी इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं।






