रोहतक में कैप्टन अभिमन्यु फिर बने हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष

SHARE:

कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु

 

रोहतक में हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान चुना गया। उनके निर्विरोध चुने जाने पर आर्चरी जगत से जुड़े पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

चुनाव प्रक्रिया के तहत उपाध्यक्ष पद के लिए शराजीव जैन और पवन कुमार को चुना गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी रामनिवास हुड्डा को सौंपी गई। संयुक्त सचिव के रूप में श्रवण सिंह और अमित यादव को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष स्योरण निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेंद्र शर्मा, कपिल कुमार, मुनित बरवाल, दीपक अहलावत और संजय सुहाग को चुना गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु चुनाव में आए सभी सदस्य गणों का आभार जताया उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए जिम्मेदारी मिली है । नई कार्यकारिणी आने वाले समय में राज्य भर में आर्चरी को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को आगे लाने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी और खेलों के साथ साथ आर्चरी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है वल्ड चैपियन भी हरियाणा के खिलाड़ी मैडल लेकर आ रहे है ऐसे ही ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का सिलेक्शन हुआ है । उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हरियाणा के खिलाड़ी आर्चरी में भी और खेलों की तरह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएँगे । साथ ही उन्होंने यह चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर सभी चुनाव अधिकारी व कार्य करने के सदस्यों का धन्यवाद भी किया और कहा कि आप एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ यह कार्यकारिणी काम करेगी।

वंही एसोसिएशन के सेक्ट्री पवन कुमार ने चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी गईं और हरियाणा आर्चरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment