नशे से दूर रखने के लिए पुलिस ने करवाई कब्बडी प्रतियोगिता

SHARE:

सदर एसएचओ से सुरेंद्र कुमार से मिलती कब्बडी टीम

 

सदर एसएचओ से सुरेंद्र कुमार से मिलती कब्बडी टीम
सदर एसएचओ से सुरेंद्र कुमार से मिलती कब्बडी टीम

 

रोहतक पुलिस द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलो के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा खेल प्रतियोगिता कराकर यूवाओ को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। रोहतक पुलिस द्वारा गांव सांघी मे कारगिल शहीद समुन्द्र सिंह हुड्डा की स्मृति के अवसर पर नेशनल स्टाईल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव सांघी मे कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 40 टीमो ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रभारी थाना सदर ने कबड्डी प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रहे युवाओ को नशा मुक्ति व अपराध की रोकथाम हेतू खेल गतिविधियो के माध्यम से रुचि बढाने बारे जागरूक किया। उन्होने कहा कि गांवो मे खेलो का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाना। युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाना पुलिस का कर्तव्य है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। खेल हमें जीवन में अनुशासन सीखाते हैं। पढाई के साथ-2 अपने खेल पर भी ध्यान देकर लगन व कड़ी मेहनत से अपना मुकाम हासिल करे। अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन व कड़ी मेहनत से कार्य करे तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।
उन्होंने कहा कि खेल हमे मनोरंजन, स्वास्थ्य व संघर्ष प्रदान करने की क्षमता देते हैं। खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास व सामाजिक योग्यता को सुधारते है। रोहतक पुलिस द्वारा नशे को खत्म करने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है। रोहतक पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों की खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। युवा पीढ़ी नशे में ना पड़े इसके लिए युवाओं को जागरूक करने के लिए अलग अलग तरह के अभियान चलाये जा रहे है। रोहतक पुलिस को लक्ष्य है रोहतक को नशा मुक्त बनना।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment