मदीना गांव में किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचें राहुल गांधी

SHARE:

Rahul in sonipat

 

Rahul in sonipat
Rahul in sonipat

सोनीपत। Rahul Gandhi मंगलवार को सोनीपत जिले के मदीना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक किसान की बेटी की शादी में शिरकत की। राहुल गांधी किसान संजय के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे और परिवार को आशीर्वाद दिया।

राहुल गांधी इससे पहले भी किसान संजय के खेत में पहुंचे थे, जहां उन्होंने जीरी की फसल की रोपाई की थी। उसी किसान के परिवार के निमंत्रण पर वह इस बार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मदीना गांव पहुंचे।

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने घर की महिलाओं और बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और पारिवारिक माहौल का आनंद लिया।
राहुल गांधी लगभग डेढ़ घंटे तक शादी समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान उनके साथ रोहतक से कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda भी मौजूद रहे।

    परिवार के बीच राहुल गांधी व दीपेंद्र हुड्डापरिवार के बीच राहुल गांधी व दीपेंद्र हुड्डा
  • राहुल गांधी ने की मिशाल पेश-दीपेंद्र हुड्डा

सोनीपत के मदीना गांव में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के दौरे के बाद रोहतक से कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda ने बयान दिया है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने अमीर लोगों की शादियों में जाने की बजाय एक गरीब किसान के घर पहुंचकर उसकी बेटी की शादी में शामिल होकर एक बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा आम लोगों, किसानों और गरीब परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश देते हैं और उसी का उदाहरण आज मदीना गांव में देखने को मिला।
हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी ने शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ बैठकर समय बिताया। उन्होंने शादी के लड्डू खाए और हरियाणा का पारंपरिक खाना भी चखा।
दीपेंद्र हुड्डा के मुताबिक राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि गांव के लोगों और किसान परिवार के साथ अपनापन जताने का प्रयास था।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment