देर रात सीएम की बड़ी बैठक, हरियाणा में PNG पाइपलाइन बिछाना अब हुआ और भी सस्ता

SHARE:

चंडीगढ़: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने देर रात प्रदेश के तमाम जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी बैठक की। इस बैठक में सीएम सैनी ने पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए।

PNG पाइपलाइन बिछाना अब और सस्ता 

सीएम ने प्रदेश में PNG पाइपलाइन को बड़ी राहत दी है। सीएम ने लीज रेंट घटा दिया है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये ऐलान किया। सीएम सैनी ने वर्तमान में हरियाणा में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने पर 3 लाख रूपये प्रति किलोमीटर का लीज रेट 10 साल के लिए अग्रिम लिया जाता है, हमारी सरकार ने इसे 1 हजार रूपये प्रति किलोमीटर एक मुश्त करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में पीएनजी के लिए 13 लाख 33 हजार 603 का निर्धारित किया गया है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में भी हरियाणा मजबूत स्थिति में है।

सीएम नायब सैनी अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

अफवाहों पर तुरंत रोक लगाने की अपील

सीएम ने निर्देश दिया कि डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस को लेकर उत्पन्न हो रही आशंकाओं, घबराहट और अफवाहों पर तुरंत रोक लगाने की अपील की है। सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को समय-समय पर सही और प्रमाणिक जानकारी मिल सके।

प्रदेश में 4032 सरकारी पेट्रोल पंप

आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 4032 सरकारी पेट्रोल पंप है संचालित है। यहां पर हर दिन औसतन 4804 किलो लीटर पेट्रोल और 12003 किलो लीटर डीजल की बिक्री हो रही है। प्रदेश में हर दिन 2 लाख सिलेंडर हो रहे हैं प्राप्त और लगभग 1 लाख 90 हजार सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन की खबरों ने पंजाब में मचाया हाहाकार, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, जालंधर और लुधियाना के पेट्रोल पंप बंद

वहीं कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी की जा रही है। अस्पतालों, स्कूलों और अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस की किसी प्रकार की कमी ना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। फिलहाल 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

हाईलाइट्स

  • CM नायब सिंह सैनी ने देर रात जिला उपायुक्तों के साथ की बैठक
  • पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
  • हर जिले में कंट्रोल रूम बनाने के आदेश
  • पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य: सीएम
  • अफवाहों पर तुरंत रोक लगाने की अपील
  • PNG पाइपलाइन का लीज रेंट 3 लाख/किमी से घटाकर ₹1000/किमी किया
  • प्रदेश में PNG विस्तार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
  • हरियाणा में 4032 पेट्रोल पंप, रोजाना हजारों किलो लीटर ईंधन की बिक्री
  • रोजाना करीब 2 लाख LPG सिलेंडर की आपूर्ति
  • अस्पतालों और जरूरी संस्थानों के लिए गैस की पर्याप्त व्यवस्था
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment