हरियाणा का बेटा अमेरिका में हुआ शिकार, गोली लगने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

SHARE:

हरियाणा के एक परिवार के सपने टूट कर चूर हो गया, उनके घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। अमेरिका के जॉर्जिया में उनके युवा बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मात्र 24 महीने पहले ही ये युवक जॉर्जिया में रोजी-रोटी कमाने की तलाश में गया था। युवक की मौत ने एक बार फिर विदेश में भारतीयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने हरियाणा के इस युवक को अपना निशाना बना डाला। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि  यह लूटपाट का विरोध करने के दौरान हुई घटना है या कोई नस्लीय हमला, लेकिन स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और करियर के लिए युवक मात्र 2 साल पहले ही जॉर्जिया गया था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये खबर के सामने आते ही युवक के पैतृक गांव में मातम छा गया है। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक बहुत मेहनती था। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए सात समंदर विदेश की धरती पर गया था। पीड़ित परिवार की ओर से भारत सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

हाईलाइट्स

  • हरियाणा के युवक की जॉर्जिया (अमेरिका) में गोली मारकर हत्या
  • महज 2 साल पहले रोज़गार की तलाश में गया था विदेश
  • अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना, कारण अभी स्पष्ट नहीं
  • लूटपाट या नस्लीय हमले की आशंका, पुलिस कर रही जांच
  • घटना से गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
  • परिवार ने विदेश मंत्रालय (MEA) से पार्थिव शरीर भारत लाने की लगाई गुहार
  • युवक मेहनती और सपने पूरे करने विदेश गया था: ग्रामीण
  • विदेश में भारतीयों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

ये भी पढ़ें- हरियाणा में अब नहीं बनेगा नया जिला, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अफवाहों पर लगाया विराम

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment