हरियाणा बना सोलर पावर का हब, सरकारी योजनाओं से लोगों को मिल रहा है बड़ा लाभ

SHARE:

हरियाणा सोलर पावर का हब बनकर उभरा है। प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले कृषि क्षेत्र के उत्थान, आवासीय और इंडस्ट्रीयल (कमर्शियल) क्षेत्र को लाभान्वित करने की दिशा में बड़ा काम हो रहा है। इसको लेकर अलग-अलग विभाग और एजेंसियां तेजी से कार्यरत है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में डी. एन. आर.ई., हरेडा के अलावा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का बड़ा योगदान है।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल 

उत्तर हरियाणा बिजली निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वहीं सोलर पंप की इंस्टॉलेशन के मामले में महाराष्ट्र के बाद देश भर में दूसरा स्थान हासिल करने वाला राज्य बन गया है। नई योजना के तहत प्रदेश में 2026-27 तक 2.2 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 61875 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं।

सौर योजनाओं से किसानों, आमजन और उद्योगों को बड़ा फायदा

बिजली निगम प्रवक्ता का कहना है कि अब प्रदेश में किसान से लेकर आमजन हो या फिर उद्योगपति हर कोई सौर ऊर्जा के माध्यम से भारी भरकम बिजली बिल की बचत, ग्रिड को अतिरिक्त बिजली यूनिट बेचने और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से आर्थिक लाभअर्जित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा का बेटा अमेरिका में हुआ शिकार, गोली लगने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

प्रवक्ता ने जानकारी दी कि केंद्र की पी.एम. सूर्य घर योजना के साथ साथ हरियाणा की राज्य सरकार भी अतिरिक्त सबसिडी के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों और विशिष्ट श्रेणियों को अतिरिक्त धनराशि का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के द्वारा सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना भी लाई गई है जिसके तहत आवासीय उपभोक्ताओं को मुख्य रूप से 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। नतीजतन बिजली बिल में 90 प्रतिशत तक की कमी और 25 साल तक मुफ्त बिजली मिलती है।

हाईलाइट्स

  • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
  • सोलर पंप इंस्टॉलेशन में महाराष्ट्र के बाद दूसरा स्थान
  • 2026-27 तक 2.2 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 61,875 सोलर प्लांट स्थापित
  • किसान, आमजन और उद्योगपति सोलर से कर रहे बिजली बिल में भारी बचत
  • अतिरिक्त बिजली बेचकर कमा रहे हैं आय का नया स्रोत
  • राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से मिल रहा आर्थिक लाभ
  • अंत्योदय और विशेष श्रेणियों को अतिरिक्त सब्सिडी का फायदा
  • सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के तहत उपभोक्ताओं को 3 श्रेणियों में बांटा गया
  • सोलर अपनाने पर बिजली बिल में 90% तक कमी संभव
  • 25 साल तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment