ड्यूटी पर तैनात रोहतक में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, डायल 112 में था तैनात

SHARE:

रोहतक जिले के कलानौर पुलिस स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। सोमवार की सुबह डायल 112 में तैनात ईएसआई ने अपनी ही सरकारी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये मामले सामने आते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है।

सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी में गोली मार ली

मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलदीप के रूप में हुई है, जो ERV 594 पर तैनात थे और EASI के पद पर कार्यरत थे। वो मूलरूप से झज्जर के गांव डीघल कमला नगर के निवासी थे। हर दिन की तरह सोमवार को भी वो ड्यूटी पर गए थे। कुलदीप खाना खाने के लिए कलनौर थाने में गए थे। यहीं पर उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में उन्हें पीजीआई ले जाया गया। जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फिलहाल थाने के दरवाजे बंद कर दिए हैं। मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। सब-इंस्पेक्टर ने ये कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

मुख्य हाइलाइट्स

  • हरियाणा के रोहतक में पुलिस विभाग से जुड़ी चौंकाने वाली घटना
  • कलानौर पुलिस स्टेशन में तैनात EASI ने खुद को गोली मारकर दी जान
  • मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलदीप के रूप में हुई
  • डायल 112 (ERV 594) पर तैनात थे मृतक पुलिसकर्मी
  • अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर मारी गोली
  • घटना के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
  • गंभीर हालत में PGI ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
  • झज्जर के गांव डीघल कमला नगर के रहने वाले थे कुलदीप
  • घटना के बाद थाना परिसर सील, मीडिया एंट्री पर रोक
  • आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं
  • पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

ये भी पढ़ें- हरियाणा में प्राइवेट बैंकों पर बड़ा एक्शन, कोटक महिंद्रा और AU बैंक पर कार्रवाई, अकाउंट फ्रीज और शाखाओं पर लगे ताले

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment