केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जमकर तारीफ की

SHARE:

रविवार (5 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल पहुंचे। नई फसल को लेकर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किसानों को शुभकामनाएं दी। मौसम के बदलते हुए मिजाज लेकर उन्होंने किसानों को सलाह दी कि अपनी फसलों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही उन्हें मंडियों में लेकर जायें। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा की तमाम अनाज मंडियों में बेहतर और सुचारू व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

राघव चड्ढा को बताया कुशल सांसद

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को कुशल सांसद बताया। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा सांसद में विषयों को बहुत ही प्रभावी और बेहतर तरीके से रखते हैं। खट्टर ने कहा, एक सांसद के नाते हम उनकी बातों को सुनते हैं और विपक्षी दल के तौर पर उन्हें अपनी विचारधारा रखने का पूरा अधिकार है।” साथ ही उन्होंने आप के अंदरूनी विवादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टियों के भीतर ‘डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र) होनी चाहिए।  खट्टर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दूसरे नेताओं को उभरने का मौका नहीं देती है।

केवल एक ही व्यक्ति की चलती है मनमानी

आम आदमी पार्टी के मौजूदा हालात पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए  केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में सत्ता संभाल रही इस पार्टी के कई बड़े नेता अब साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “सुनने में ऐसा आ रहा है कि उस पार्टी में केवल एक ही व्यक्ति की मनमानी चलती है। यदि कोई अपने स्वतंत्र विचार रखता है, तो उसे सहन नहीं किया जाता। राघव चड्ढा के साथ क्या हो रहा है, यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन आंतरिक विवाद किसी भी पार्टी के लिए घातक होते हैं।”

हाईलाइट्स

  • मनोहर लाल खट्टर करनाल दौरे पर पहुंचे, किसानों को दी नई फसल की शुभकामनाएं
  • मौसम को देखते हुए किसानों को फसल अच्छी तरह सुखाकर मंडी लाने की सलाह
  • अनाज मंडियों में बेहतर और सुचारू व्यवस्थाओं का दिया भरोसा
  • राघव चड्ढा को बताया कुशल और प्रभावी सांसद
  • विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार बताया
  • आम आदमी पार्टी के अंदरूनी हालात पर खट्टर का कटाक्ष
  • पार्टी में लोकतंत्र की कमी और एक व्यक्ति की मनमानी का आरोप
  • कांग्रेस और आप पर नेताओं को आगे नहीं बढ़ने देने का आरोप
  • पार्टी के भीतर बढ़ते विवादों को बताया नुकसानदायक

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 195 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की बंपर भर्ती, मिलेगा 2 लाख तक वेतन

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment