अनाज के नए खरीद नियमों के खिलाफ बरवाला अनाज मंडी में किसानों का विरोध प्रदर्शन

SHARE:

बरवाला की अनाज मंडी में हरियाणा सरकार के द्वारा गेहूं खरीद के नए नियमों के खिलाफ संयुक्त किसान मजदूर बाड्डो पट्टी टोल कमेटी के बैनर तले किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन को चुनौती देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि हर बार कागजों के नाम पर अपमान नहीं सहेंगे।

सरकार ने कागजी जाल में फंसाकर किया परेशान

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि एक तरफ तो हम मौसम की मार झेल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार ने कागजी जाल में फंसाकर परेशान करने में लगी हुई है। सीधा-सीधा यह किसानों पर अत्याचार है। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों की मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू के साथ बैठक भी हुई।

किसान विरोधी नियम वापस नहीं लेने पर होगा बड़ा आंदोलन

बैठक के दौरान सचिव की ओर से आश्वासन दिया गया कि आगे से 24 घंटे मंडी खुली रहेगी और गेट पास नहीं लगेगा। दूसरी मांगों के संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांगों को अवगत करवाने की बात कही। किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसान विरोधी नियम तुरंत वापस नहीं लिए गए, तो अनाज मंडी से लेकर सड़क तक बड़ा आंदोलन शुरु किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में उमेद सिंह, किसान सभा के तहसील प्रधान मा. कर्मवीर जलंधरा, धोला जेवरा, रोहतास राजली, नरेश भ्याण, सत्यवान रेडू, सत्यवान खेदड़, ईश्वर वर्मा, मिया सिंह बिठमड़ा, रमेश, बलवान बेनीवाल, विरेंद्र नैन, सुखदेव छान, कामरेड मोहनलाल, श्रवण कुमार, काला बालक, जोगेंद्र शामिल रहें।

हाईलाइट्स:

  • बरवाला अनाज मंडी में किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
  • गेहूं खरीद के नए नियमों के खिलाफ उतरे किसान
  • संयुक्त किसान मजदूर बाड्डो पट्टी टोल कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन
  • किसानों ने सरकार पर कागजी जाल में फंसाने का आरोप लगाया
  • मौसम की मार के बीच नियमों से परेशान किसान
  • मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू के साथ हुई बैठक
  • 24 घंटे मंडी खुली रखने और गेट पास हटाने का आश्वासन
  • अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात
  • नियम वापस न लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
  • अनाज मंडी से सड़क तक आंदोलन तेज करने की घोषणा

ये भी पढ़ें- हरियाणा प्रशासन में बदलाव, 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment