Karnal NH Accident: करनाल नेशनल हाईवे पर अनाज मंडी के नजदीक आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक कार ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण पीछे से आ रही 5 गाड़ियां आपस में बुरी तरह से टकरा गई। लगातार हो रही बारिश और सड़क पर फैली हुई मिट्टी की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
फिसलन की वजह से बिगड़ा संतुलन
हादसे की शुरूआत उस वक्त हुई जब सड़क पर फैली मिट्टी की वजह तुषार नाम के शख्स की कार का टायर फिसला और अचानक से फट गया। पीछे से एक गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही CTU बस के चालक को भी ब्रेक लगाने पड़े। फिसलन इतनी ज्यादा थी कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर का हिस्सा टूटकर गिरा
टक्कर इतनी भंयकर थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा टूटकर फ्लाईओवर की नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा वरना ये हादसा और भी ज्यादा भयावह हो सकता था। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन बस में मौजूद यात्री सुरक्षित रहे।
फिर हुआ दूसरा हादसा
इस हादसे के बाद फिर एक हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन उसके पीछे चल रही पंजाब रोडवेज की बस समय रहते नहीं रुक पाई और ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 3 से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों और अन्य वाहनों को साइड किया गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
हाईलाइट्स:
- करनाल NH पर अनाज मंडी के पास बड़ा सड़क हादसा
- बारिश और सड़क पर मिट्टी के कारण बनी फिसलन
- एक कार का टायर फिसलने से हादसे की शुरुआत
- पीछे से आ रही 5 गाड़ियां आपस में टकराईं
- CTU बस डिवाइडर से टकराई, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
- टक्कर से डिवाइडर का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा
- बड़ा हादसा टला, किसी की जान नहीं गई
- कुछ देर बाद ट्रक और पंजाब रोडवेज बस में भी टक्कर
- दूसरे हादसे में 3-4 लोग घायल
- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया
- हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लगा





