बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर हरियाणा के पंचकूला में “समता रन” मैराथन का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीएम नायाब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में सीएम सैनी के साथ-साथ कई मंत्री और विधायकों ने शिरकत की।
समता रन मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को दी शुभकामनायें
सीएम सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते थे। उन्होंने हमेशा यह संदेश दिया ‘शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो।’ सीएम ने मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी। आप इस मैराथन में उत्साह और ऊर्जा के साथ दौड़े। सीएम ने कहा, समाज में समानता और न्याय के संदेश के फैलाने का एक संदेश हमें देना चाहिए। यह दौड़ सिर्फ आपके पैरों की गति नहीं, बल्कि आपके विचारों की शक्ति को भी प्रदर्शित करेगी।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, अनिल विज का नया नियम लागू
विश्वास और संकल्प के साथ मिलकर समता मैराथन को सफल बनायें
सीएम सैनी ने कहा, मैं एक बार फिर बाबासाहेब को नमन करता हूं। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि उनके दिखाए हुए मार्ग पर हम निरंतर आगे बढ़ते रहें। हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जो समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित हो। इसी विश्वास और संकल्प के साथ हम सभी मिलकर समता मैराथन को सफल बनायें और समाज में सकारात्मक बदलाव की एक नई शुरुआत करें।
हाईलाइट्स
- पंचकूला में अंबेडकर जयंती पर ‘समता रन’ मैराथन का आयोजन
- सीएम नायाब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की
- कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायकों की मौजूदगी
- सीएम सैनी ने प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं
- “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो” – बाबासाहेब का संदेश दोहराया
- समाज में समानता और न्याय का संदेश देने पर जोर
- “यह दौड़ सिर्फ पैरों की नहीं, विचारों की शक्ति का प्रतीक” – सीएम
- समता, न्याय और बंधुत्व पर आधारित भारत बनाने का आह्वान
- सकारात्मक बदलाव की दिशा में ‘समता रन’ को बताया अहम पहल






