कुरुक्षेत्र में 3 वर्षीय बच्ची समेत माता-पिता ने की आत्महत्या, बेटी की बीमारी से परेशान था कपल

SHARE:

कुरुक्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में पति-पत्नी ने अपनी 3 वर्षीय बच्ची समेत आत्महत्या कर ली। तीनों के शव कमरे में पंखे से लटके पाए गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची को पंखे के फंदे से लटका पाया। आनन-फानन में तीनों को नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान, जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और उनकी 3 साल की बेटी अदविका के रूप में हुई है।

बेटी की बीमारी से परेशान था परिवार 

अंबाला में जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत थे। उनकी पत्नी मंजू हाउसवाइफ थी। बताया जा रहा है कि उनकी तीन वर्षीय बेटी पैरालाइज्ड (लकवा ग्रस्त) थी। इसकी वजह से पति और पत्नी काफी परेशान रहा करते थे। यही वजह से उन्होंने इतना खौफनाक कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब हल्का होगा स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और किताबों के लिए तय दुकान की बाध्यता खत्म

थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने जानकारी दी है कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

करनाल के सीकरी गांव का रहने वाला परिवार

जतिंद्र मूल रूप से करनाल के सीकरी गांव के रहने वाले थे। तकरीबन 15 सालों से वो कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर में रह रहे थे। जतिंद्र के पिता महेंद्र सिंह थाना प्रभारी थे। करीब 6 महीने पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।

हाइलाइट्स

  • कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी ने 3 साल की बच्ची संग दी जान
  • घर के कमरे में पंखे से लटके मिले तीनों के शव, इलाके में सनसनी
  • सुबह 6:30 बजे पुलिस को मिली सूचना, मौके पर पहुंचकर शव उतारे गए
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया
  • मृतकों की पहचान जतिंद्र, पत्नी मंजू और बेटी अदविका के रूप में
  • बेटी की गंभीर बीमारी से मानसिक तनाव में था परिवार
  • रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत था पिता, मां थी हाउसवाइफ
  • घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • करनाल के सीकरी गांव का रहने वाला था परिवार, 15 साल से कुरुक्षेत्र में रह रहा था
  • SHO के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव, हर एंगल से जांच जारी
vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment