हरियाणा के 12 जिलों में गर्म हवाएं और लू चलने का अलर्ट जारी, घर से बाहर निकलने से पहले रहें सावधान

SHARE:

Heat Wave Alert: हरियाणा में गर्मी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक जिले में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करनाल में सबसे न्यूनतम तापमान  20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

12 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी

मौसम के बिगड़ते हुए मिजाज को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में लू (Heat Wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें  चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला जिले शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान की ओर से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं हरियाणा के मैदानी इलाकों में तापमान को 2 से 4 डिग्री तक और ऊपर ले जायेंगी।

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में 3 वर्षीय बच्ची समेत माता-पिता ने की आत्महत्या, बेटी की बीमारी से परेशान था कपल

स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, साथ में पानी की बोतल और छाता रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।

26 अप्रैल तक नहीं मिलेगी कोई राहत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी दी कि हाल ही में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर था, जिसका असर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। आसमान साफ होने की वजह से सूर्य की किरणें सीधे धरती तक पहुंच रही हैं, जिससे गर्मी अधिक बढ़ रही है। फिलहाल 26 अप्रैल तक बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।

हाइलाइट्स

  • हरियाणा में गर्मी का कहर शुरू, हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जैसी स्थिति
  • रोहतक में सबसे ज्यादा 42.3°C तापमान, करनाल में न्यूनतम 20.6°C दर्ज
  • 12 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी, कई इलाकों में बढ़ेगा खतरा
  • राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं तापमान में 2-4 डिग्री तक करेंगी इजाफा
  • दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी
  • जरूरी काम हो तो पानी, छाता साथ रखने और हाइड्रेट रहने की अपील
  • 26 अप्रैल तक गर्मी से राहत के आसार नहीं, बारिश की संभावना शून्य
  • कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, साफ आसमान से बढ़ी तपिश
  • आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

 

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment