पानीपत में 12 दिनों से फायरकर्मी हड़ताल पर, होमगार्ड के भरोसे शहर

SHARE:

पानीपत जिले में गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। खाली प्लॉट से लेकर खेतों और अन्य स्थानों में रोजाना तीन से चार जगहों में आग लगने की खबर सामने आ रही है। रविवार (19 अप्रैल) को भी कृषि केंद्र के पीछे स्थित गेहूं के खेत में आग लग गई जिसके कारण सारी फसल जलकर राख हो गई। वहीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में तीन से अधिक स्थानों पर आग लगने की वारदात हुई।

12 दिनों से 105 फायरकर्मी हड़ताल पर

आग लगने की बढ़ती घटनाओं का असर अग्निशमन विभाग कार्यप्रणाली पर भी पड़ रहा है। विभाग के 105 अस्थायी फायरकर्मी 12 दिनों से हड़ताल पर हैं। ऐसे में आग बुझाने की जिम्मेदारी होमगार्डों पर आ गई है। हालांकि पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं होने के कारण होमगार्ड के जवान आग पर काबू पाने में  अपेक्षित दक्षता नहीं दिखा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के 12 जिलों में गर्म हवाएं और लू चलने का अलर्ट जारी, घर से बाहर निकलने से पहले रहें सावधान

सीमित स्टाफ के कारण घटना से निपटना हुआ मुश्किल

रविवार को कृषि केंद्र के पीछे गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग को बुझाने में करीब 1 घंटे के वक्त लगा जिसके कारण गेहूं की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान हो गया। फलस जलकर राख हो गई। वहींं दूसरे स्थानों पर भी आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भेजी गई लेकिन सीमित स्टाफ के कारण घटना से निपटना हर दिन मुश्किल हो रहा है।

फायरकर्मियों को रिस्क एलाउंस ना मिलने के कारण हड़ताल जारी

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर नांदल ने बताया कि कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस न मिलने और सुरक्षा की कमी के कारण यह हड़ताल जारी है। नांदल ने फरीदाबाद की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आग बुझाते वक्त मौके पर दो फायरमैन की मौत हो गई थी, लेकिन उनके परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा किआग बुझाने के दौरान कर्मचारियों की जान जोखिम में रहती है, लेकिन हादसे की स्थिति में सरकार की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिलती।

हाइलाइट्स

  • पानीपत में आगजनी की घटनाएं बढ़ीं, रोजाना 3-4 जगह लग रही आग
  • गेहूं के खेत में लगी आग, पूरी फसल जलकर राख
  • 105 फायरकर्मी 12 दिनों से हड़ताल पर, सिस्टम पर पड़ा असर
  • आग बुझाने की जिम्मेदारी अब होमगार्ड के जवानों पर
  • पूरी ट्रेनिंग न होने से आग पर काबू पाने में आ रही दिक्कत
  • सीमित स्टाफ के कारण हर घटना से निपटना हो रहा मुश्किल
  • एक घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं बच पाई फसल
  • कई जगहों पर एक साथ आग लगने से बढ़ी चुनौती
  • रिस्क एलाउंस और सुरक्षा की कमी के कारण हड़ताल जारी
  • हादसों में जान गंवाने वाले फायरमैन के परिवारों को मुआवजे का इंतजार

vandana
Author: vandana

Join us on:

Leave a Comment