सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध के शक में वारदात

SHARE:

Beaten to death in Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी विशाल के रूप में हुई है। वह सोनीपत के राय औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और जठेरी गांव में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, विशाल के साथ उसी मकान में रहने वाले ओमवीर को अपनी पत्नी और विशाल के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। मृतक के पिता शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ओमवीर ने उन्हें फोन कर विशाल को समझाने और उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। उसने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह विशाल को जान से मार देगा।

ये भी पढ़ें- शक ने उजाड़ दिया परिवार, गर्भवती पत्नी को रोज कमरे में बंद करता था पति, फिर ले ली जान

शनिवार रात शिव कुमार को आरोपी के बेटे अनुज उर्फ तनुज का फोन आया। फोन पर उन्हें विशाल की चीखें सुनाई दीं। साथ ही कुछ लोग यह कहते हुए सुनाई दिए कि विशाल की हत्या कर दी गई है और आकर शव ले जाएं। सूचना मिलने पर परिवार रात में ही सोनीपत पहुंचा, जहां उन्हें विशाल का शव मिला। उसके शरीर पर मारपीट के कई निशान थे और उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी तनुज के पिता ओमवीर खुद राय थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि तनुज ने विशाल की हत्या कर दी है तथा उसका शव खेत में पड़ा है। राय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें