हरियाणा सरकार और फ्लिपकार्ट की साझेदारी होगी मजबूत, किसानों और MSMEs को मिलेगा बड़ा फायदा

SHARE:

CM Nayab Saini met the Flipkart CEO: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और मुख्य कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार से मुलाकात की। बैठक में राज्य और फ्लिपकार्ट के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

किसानों और MSMEs को मिलेगा फायदा

बैठक में तकनीक के जरिए किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की बाजार तक पहुंच बढ़ाने, कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर चर्चा की गई।

बागवानी और ताजे उत्पादों की सप्लाई पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बागवानी और ताजे कृषि उत्पादों की खरीद के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसका उद्देश्य हरियाणा के अधिक से अधिक किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को तकनीक आधारित सप्लाई चेन के जरिए बड़े बाजारों से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें- सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अवैध संबंध के शक में वारदात

फ्लिपकार्ट ने दोहराई दीर्घकालिक प्रतिबद्धता

फ्लिपकार्ट समूह ने कहा कि वह हरियाणा सरकार के साथ मिलकर किसानों, उद्यमियों और स्थानीय कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी राज्य में समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम करती रहेगी।

ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन पर जोर

बैठक में तकनीक, नवाचार और डिजिटल कॉमर्स के जरिए ग्रामीण समृद्धि बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और लोगों के लिए स्थायी रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करने पर सहमति बनी।

 

Join us on:

Leave a Comment