बावल को मिली 125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

SHARE:

CM Saini Announces 125-Crore Rupees Push for Bawal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए 125 करोड़ रुपये के विकास पैकेज का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं बावल को एक मजबूत औद्योगिक और आवासीय केंद्र के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

बावल स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University) के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर परिसर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ के समापन समारोह के दौरान इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी मौजूद रहे।

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री सैनी ने इस मौके पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं 19.75 करोड़ रुपये की लागत से बना राजकीय महिला महाविद्यालय, बावल, 20.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नगर समिति बावल का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग सुविधा और 3.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया रामपुरा पुलिस थाना भवन का उद्घाटन किया।

also read: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, हरियाणा सरकार ने लॉन्च किया FPO मिशन-2026

कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के तेजी से बढ़ते औद्योगिक और आवासीय विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें आईएमटी बावल फेज-3 में 31.26 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, माजरा में प्रस्तावित All India Institute of Medical Sciences के लिए 28.78 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना, रांसी माजरी में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी बिजली सब-स्टेशन, बिडावास में 8.19 करोड़ रुपये की लागत से एक और 33 केवी सब-स्टेशन शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा फायदा

ग्रामीण संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बिशनपुर गुर्जर माजरी और गुज्जरों की ढाणी को पिलियों वाली ढाणी से जोड़ने वाली 49 लाख रुपये की लिंक रोड का भी ऐलान किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बाखापुर में 4.58 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाया जाएगा। मनेठी और भालखी माजरा में 55-55 लाख रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

औद्योगिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा बावल

आईएमटी बावल की मौजूदगी के कारण बावल हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो चुका है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और उद्योगों की जरूरतों को देखते हुए सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि नई सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाएं न केवल क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएंगी। वहीं, माजरा में बनने वाले एम्स को जलापूर्ति परियोजना से भी बड़ा लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बावल और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।

 

Join us on:

Leave a Comment