हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, अंबाला कैंसर अस्पताल में लगेगी डिजिटल PET स्कैन मशीन

SHARE:

Ambala Cancer Hospital to Get PET Scan: बुधवार (1 जुलाई) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंबाला कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल PET स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि 15 दिनों के भीतर टेंडर की शर्तों को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए पेश किया जाए, ताकि मरीजों को जल्द यह सुविधा मिल सके। इस बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज( Anil Vij) और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर (Rajesh Khullar) भी मौजूद रहे।

 PET स्कैन मशीन की स्थापना से जांच और उपचार व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला कैंसर अस्पताल प्रदेश के प्रमुख कैंसर उपचार केंद्रों में से एक है और यहां आधुनिक डिजिटल PET स्कैन मशीन की स्थापना से कैंसर की जांच और उपचार व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि PET स्कैन तकनीक कैंसर की सटीक पहचान करने, शरीर में बीमारी के फैलाव का पता लगाने और कीमोथेरेपी तथा रेडियोथेरेपी के प्रभाव का आकलन करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में जमीन अधिग्रहण के नियम बदले, बढ़ाया गया आवासीय और कमर्शियल प्लॉट का आकार

आम लोगों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अस्पताल में PET स्कैन की सुविधा आम लोगों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी इसका लाभ उठा सकें। सरकार का मानना है कि अंबाला कैंसर अस्पताल में यह आधुनिक सुविधा शुरू होने से न केवल हरियाणा, बल्कि आसपास के राज्यों के कैंसर मरीजों को भी बेहतर और समय पर जांच की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी और कैंसर के इलाज को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

 

Join us on:

Leave a Comment