600 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को मदद रास नहीं आ रही, AAP का विपक्ष पर हमला

SHARE:

AAP’s Baltej Pannu attacks BJP, Congress and Akali Dal: पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। AAP के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और पार्टी अपने अंदरूनी सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है। ऐसे में उसके पास पंजाब और यहां के लोगों के मुद्दों पर बात करने का कोई एजेंडा नहीं बचा है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने उसकी राजनीतिक स्थिति को पूरी तरह उजागर कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज कांग्रेस के नेता BJP के मामलों पर बयान दे रहे हैं, जबकि BJP के नेता कांग्रेस की राजनीति पर टिप्पणी कर रहे हैं। इससे साफ है कि दोनों दल आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं।

‘टीम A, B और C’ बन चुके हैं विपक्षी दल

AAP नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, BJP और शिरोमणि अकाली दल अब “टीम A, B और C” की तरह काम कर रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और AAP सरकार को घेरना है, क्योंकि सरकार के कामकाज का जवाब विपक्ष के पास नहीं है।

‘पंजाब BJP अब कांग्रेस विंग बन चुकी है’

बलतेज पन्नू ने BJP पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब BJP अब “कांग्रेस विंग” बनकर रह गई है। उन्होंने दावा किया कि आज BJP में नेतृत्व कर रहे अधिकांश चेहरे पहले कांग्रेस में थे, जबकि पार्टी के पुराने नेताओं की भूमिका लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई और नेता BJP में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

रंधावा-अमित शाह मुलाकात पर भी उठाए सवाल

पन्नू ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की हालिया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रंधावा भले ही इस मुलाकात की अलग वजह बता रहे हों, लेकिन इसके राजनीतिक मायने सभी समझते हैं। उनके मुताबिक विपक्षी दल इसलिए एकजुट हो रहे हैं क्योंकि वे AAP सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- PM Modi की बड़ी विदेश यात्रा, ट्रेड, डिफेंस और टेक्नोलॉजी पर होगी अहम चर्चा

सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

AAP नेता ने कहा कि राज्य में पहली बार नहर का पानी अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है क्योंकि सरकार 600 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। किसानों को दिन में निर्बाध बिजली और नहर का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 34 लाख से अधिक महिलाओं को सरकार की वित्तीय सहायता योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है, जबकि बाकी पात्र महिलाओं को 1 अगस्त से राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

‘कांग्रेस के पास पंजाब के लिए कोई विजन नहीं’

बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस के नेता पंजाब के विकास की बात करने के बजाय केवल नेतृत्व परिवर्तन और हाईकमान के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कांग्रेस पहले AAP पर दिल्ली से पार्टी चलाने का आरोप लगाती थी, वही अब हर फैसले के लिए अपने हाईकमान की ओर देख रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, BJP और अकाली दल के पास पंजाब के विकास का कोई रोडमैप, विजन या ठोस योजना नहीं है। उनका पूरा राजनीतिक एजेंडा सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विरोध करना रह गया है।

जनता सब देख रही है: AAP

अपने संबोधन के अंत में बलतेज पन्नू ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस और BJP के बीच राजनीतिक सौदेबाजी चल रही है और कांग्रेस के कई नेता BJP में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर अवसरवादी राजनीति का जवाब देगी।

 

Join us on:

Leave a Comment