रेवाड़ी में रिटायर्ड फौजी के घर जोरदार धमाका, 5 लोग झुलसे

SHARE:

Massive blast at retired Army subedar Rewari : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के हंस नगर इलाके में रविवार (6 जुलाई 2026) को एक रिटायर्ड आर्मी सूबेदार के घर हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम पांच लोग झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद विस्फोट का सही कारण आएगा सामने 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को कुछ पल के लिए भूकंप जैसा एहसास हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि धमाके के बाद घर के अंदर का सामान पूरी तरह बिखर गया और कई चीजें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि विस्फोट का सही कारण फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही सामने आएगा।

also read: 600 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को मदद रास नहीं आ रही, AAP का विपक्ष पर हमला

घायल लोगों को रोहतक हायर सेंटर में रेफर किया गया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में घायल पांच लोगों में से चार को रोहतक के हायर सेंटर भेजा गया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमाका किस वजह से हुआ। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment