CM’s direct interaction in all government schools of Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) से मुख्यमंत्री 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे सीधा संवाद करेंगे। शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा, जिससे राज्य के सभी सरकारी स्कूल जुड़ेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रत्येक जिले से एक सरकारी स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करेगी, जबकि बाकी जिलों की सभी एसएमसी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगी।
डीपीसी कार्यालयों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिला परियोजना समन्वयक (DPC) कार्यालयों को दी गई है। डीपीसी कार्यालय प्रत्येक जिले में कार्यक्रम में भाग लेने वाले एसएमसी सदस्यों का विवरण जुटाकर शिक्षा विभाग को भेजेंगे।

चयनित स्कूलों में पहले होगी समन्वय बैठक
जिन स्कूलों की एसएमसी मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेगी, वहां कार्यक्रम से पहले डीपीसी, स्कूल प्राचार्य, एसएमसी अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करेंगे। इसमें संवाद की प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन की जानकारी दी जाएगी ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें- 4,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं के साथ पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी नई रफ्तार
HSSPP उपलब्ध कराएगा ऑनलाइन लिंक
शिक्षा विभाग ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन लिंक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) उपलब्ध कराएगा। इसी लिंक के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी स्कूल कार्यक्रम से जुड़ेंगे। डीपीसी के माध्यम से यह जानकारी एपीसी और बीआरसी/सीआरसी स्तर तक भी पहुंचाई जाएगी।
प्राथमिकता के आधार पर तैयारियों के निर्देश
शिक्षा निदेशालय ने इस कार्यक्रम को विभाग की प्राथमिकता बताया है। विभाग की ओर से सभी जिलों में तैयारियों की नियमित निगरानी की जाएगी और समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि मुख्यमंत्री और स्कूल प्रबंधन समितियों के बीच प्रभावी संवाद हो सके।





