हरियाणा वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण हुआ पूरा, 33.84 लाख नाम हटे

SHARE:

Haryana Voter List Revision: हरियाणा वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण के अंतर्गत  83.61 प्रतिशत मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। 24.13 लाख वोटर ऐसे पाए गए जो अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं मिले।  हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 7.66 लाख मतदाता मृत पाए गए, जबकि 2.04 लाख मतदाता ऐसे मिले, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। राज्यभर में बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया है। हरियाणा में मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान में का पहला चरण पूरा हो गया है।

आगामी चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी

निर्वाचन विभाग का ऐसा का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नए मतदाता जोड़ना नहीं, बल्कि मतदाता के सूची से मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को हटाकर सूची को पूरी तरह शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। इसी आधार पर आगामी चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। राज्यभर में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। अभियान के दौरान लगभग 1.72 करोड़ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए, जो कुल मतदाताओं का 83.61 प्रतिशत है। विभाग का दावा है कि यह अब तक के सबसे व्यापक मतदाता सत्यापन अभियानों में से एक रहा।

कैसे चेक करें अपना नाम

अगर आप भी ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना व परिजनों का नाम देखना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया काफी आसान है। 

  • https://ceoharyana.gov.in/WebCMS/Start/1988 लिंक खोलने पर एक इलेक्ट्रोल रोल का डैश बोर्ड खुल जाएगा।    
  • इसमें सबसे पहले अपना जिला चुनना होगा। 
  • उसके बाद विधानसभा क्षेत्र। फिर दिया गया कैप्चा भरकर बूथ वाइज सूची खुल जाएगी। 
  • अपने बूथ को चुनकर पीडीएफ को डाउनलोड करते स्क्रीन पर बूथ के सभी मतदाताओं के नाम सामने आ जाएंगे। 
  • उसे ध्यान से देखे और अपने नाम की स्पेलिंग, पति या पिता का नाम, मकान नंबर, आयु व फोटो को चेक करें। 
  • इसके अलावा मतदाता अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। 
  • सभी बीएलओ को एक विशेष एप्लीकेशन के माध्यम से बूथवार मतदाता सूची उपलब्ध करवाई गई है। 
  • इसके अलावा राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ स्तरीय सहायक से भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- आप सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: CM भगवंत मान

मतदाता सूची में कैसे जुड़वाएं और ठीक करवाएं अपना नाम

फॉर्म-6: नया नाम जोड़ने के लिए।

फॉर्म-6A: एनआरआई मतदाता का नाम जोड़ने के लिए।

फॉर्म-7: किसी प्रस्तावित नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या मौजूदा नाम को मतदाता सूची से हटाने के लिए।

फॉर्म-8: निर्वाचन क्षेत्र के भीतर या बाहर निवास परिवर्तन, मतदाता विवरण में संशोधन, बिना किसी संशोधन के डुप्लीकेट वोटर कार्ड प्राप्त करने व दिव्यांग मतदाता के रूप में अंकन कराने के लिए। 

Join us on:

Leave a Comment