पंजाब के फरीदकोट में ‘नशा-मुक्त युवा’ अभियान में शामिल हुए CM नायब सैनी

SHARE:

Nasha-Mukt Yuva: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए “नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” (Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Sankalp Abhiyan) में भाग लेने के लिए फरीदकोट जिले के कोटकापुरा पहुंचे। युवाओं, स्थानीय निवासियों और नेताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपने भाषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पंजाबी में दिया और क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।  

समाज के हर वर्ग के लिए किए जाएंगे विकास कार्य

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अगर पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनती है, तो समाज के हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे समान अवसर, रोजगार सृजन और व्यापक कल्याण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि नशाखोरी सीधे तौर पर युवाओं, परिवारों और व्यापक सामाजिक ढांचे को कमजोर करती है। इसे साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि नशीले पदार्थों का बढ़ता प्रसार न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बाधित करेगा। 

नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 महीने में 54,916 एफआईआर दर्ज

नशा मुक्त भारत अभियान एक जन आंदोलन में तब्दील 

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान अब महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि एक जन आंदोलन में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा कि एक बार देश के युवा नशे की लत से मुक्त हो जाएं, तो 2047 तक भारत के “विकसित भारत” बनने का सफर अजेय हो जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइक्लोथॉन और मैराथन सहित बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान जिलों में आयोजित किए गए हैं, जिनमें लाखों युवाओं ने नशा विरोधी शपथ ली है। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी साझा करने, ड्रग कार्टेल पर नजर रखने और मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को नष्ट करने के लिए सात पड़ोसी राज्यों के समन्वय से पंचकुला में एक अंतर-राज्यीय सचिवालय स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि प्रवर्तन और सामुदायिक निगरानी को मजबूत करने के लिए राज्य, जिला, उपमंडल, ब्लॉक और ग्राम एवं वार्ड स्तर पर नशा-विरोधी कार्य बलों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल के बुनियादी ढांचे पर भी विशेष ध्यान दे रही है ताकि युवा अपनी ऊर्जा को खेल के मैदान में लगाएं और नशे की लत में पड़ने के बजाय देश का नाम रोशन करें।

Join us on:

Leave a Comment