हरियाणा में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

SHARE:

Tiranga Yatra in Haryana from August 9 to August 17: सोमवार (3 अगस्त) को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर  हरियाणा में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया है। इनमें से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। देश के हिस्से में आए 13 गोल्ड मेडल्स में से 7 गोल्ड मेडल्स हरियाणा ने जीते हैं। इनमें हरियाणा की बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं के चलते देश खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। 

हरियाणा में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हर साल की इस साल भी हरियाणा में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। उनके द्वारा शुरू किया गया यह अभियान आज देश का बड़ा जन आंदोलन बन चुका है। 

हर घर तिरंगा अभियान को वंदे मातरम को समर्पित किया गया 

इस साल हर घर तिरंगा अभियान को वंदे मातरम को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा और वंदे मातरम को साथ लेकर चलना नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने का बड़ा अवसर है। यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय उत्सव है। 

ये भी पढ़ें- CM सैनी ने विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए एसएलसी की बैठक की अध्यक्षता की

स्कूल-कॉलेजों में लगायी जायेगी प्रदर्शनियां

मुख्यमंत्री ने बताया कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में तिरंगे और वंदे मातरम के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। शिक्षण संस्थानों में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में वंदे मातरम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। 

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का राज्य स्तरीय समारोह गुरुग्राम में होगा आयोजित 

15 अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में आगामी 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा में इसका राज्य स्तरीय समारोह गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यहां 13 अगस्त को विभाजन की त्रासदी से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 14 अगस्त की शाम कैंडल लाइट मौन यात्रा के साथ होगा। 

मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई 2026 को ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है, जो 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। अभियान की शुरुआत संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से हुई।

Join us on:

Leave a Comment