‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत हरियाणा में तीन दिन के भीतर 900 से अधिक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

SHARE:

Operation Trackdown: हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और संगठित अपराधियों, फरार अपराधियों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए  राज्यभर में ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ अभियान की शुरुआत की है।

903 अपराधियों को गिरफ्तार किया 

इस अभियान के तहत, राज्य भर की पुलिस इकाइयों ने गहन कार्रवाई की। 1 अगस्त और 3 अगस्त तक मात्र तीन दिनों के भीतर 903 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 139 आरोपियों को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया, जबकि अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल 767 अन्य अपराधियों को भी पकड़ा गया। 

हरियाणा पुलिस ने 103 गंभीर आपराधिक मामलों में कार्रवाई की 

हरियाणा पुलिस ने तीन दिवसीय अभियान के दौरान 103 गंभीर आपराधिक मामलों में कार्रवाई की। इनमें शस्त्र अधिनियम के तहत 43 मामले, हत्या के प्रयास के 19 मामले, हत्या के 16 मामले, जबरन वसूली के चार मामले, लूट के सात मामले, डकैती के तीन मामले, छीन-झपट के छह मामले और अपहरण के तीन मामले शामिल थे। इन 103 मामलों के संबंध में कुल 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

पंजाब विधानसभा में E-20 पेट्रोल पर प्रस्ताव पारित, CM मान ने केंद्र सरकार की नीति पर उठाए सवाल 

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और जनता के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्यव्यापी विशेष ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ शुरू किया गया है।  उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पुलिस इकाइयों को वांछित और आदतन अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रखने, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उनके आपराधिक नेटवर्क को नष्ट करने का निर्देश दिया गया है।

13 नई हिस्ट्री शीट खोलीं और 81 मौजूदा हिस्ट्री शीट को अपडेट किया

इस विशेष अभियान के तहत, हरियाणा पुलिस ने आदतन अपराधियों की 13 नई हिस्ट्री शीट खोलीं और 81 मौजूदा हिस्ट्री शीट को अपडेट किया, जिससे उनके आपराधिक रिकॉर्ड को मजबूत बनाया जा सके और भविष्य में उनके खिलाफ अधिक प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Join us on:

Leave a Comment