हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, जानिए घर बैठे कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

SHARE:

HTET Result 2026: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आधिकारिक तौर पर HTET 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई, 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम के साथ-साथ, BSEH ने सभी परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन स्तरों पर हुई थी आयोजित

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की गई। स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) उम्मीदवारों के लिए स्तर-III की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 5 जुलाई को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) उम्मीदवारों के लिए स्तर-II की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी। प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) उम्मीदवारों के लिए स्तर-I की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें- ‘पंजाब राज्य आउटसोर्स्ड कार्मिक (संविदात्मक नियुक्ति में परिवर्तन) विधेयक, 2026’ को मिली मंजूरी

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध होमपेज पर ‘HTET Result’ या ‘HTET Final Answer Key’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें  ‘
  • परीक्षा के स्तर यानी Level-1 (PRT), Level-2 (TGT) या Level-3 (PGT) का चयन करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एचटीईटी रिजल्ट और आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

Join us on:

Leave a Comment