पंजाब में आम आदमी पार्टी के 3 नेताओं की मौत, देर रात तालाब में गिरी कार

SHARE:

Death of 3 AAP leaders in Punjab: लुधियाना में आम आदमी पार्टी के मंत्री हरपाल सिंह चीमा के तीन करीबी दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके दो सहयोगी घायल हो गए। पांच लोग कार से नकोदर से दिरबा आ रहे थे। उनकी कार अचानक रात 1:15 बजे रायकोट के पास बसियां ​​कस्बे के नजदीक अनियंत्रित हो गई, जो जगराओं से लगभग 12 किलोमीटर दूर है।

किसी को बाहर निकलने का नहीं मिला मौका 

इसके बाद कार सीधे तालाब में जा गिरी। कार इतनी तेजी से पानी में डूबी कि किसी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह, विशाल और संदीप शामिल हैं। मृतक संदीप के मामा शेर ने बताया कि जब उन्होंने रात में फोन किया तो संदीप ने कहा कि वह अंतिम दर्शन करने के बाद जा रहा है। फिर बड़े भतीजे ने फोन करके बताया कि छोटे भतीजे का जालंधर के पास एक दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। जालंधर उनसे लगभग 40 से 50 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें- पंजाब के हर गांव होंगे रोशन, 470 करोड़ रुपये की लागत से लगेंगी 3 लाख सोलर लाइटें

शव को सरकारी अस्पताल में रखा गया 

दुर्घटना के बाद तेज आवाज हुई, जिसके कारण आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और बचाव दल की मदद से बड़ी मुश्किल से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Join us on:

Leave a Comment