पंजाब भर में ‘हमारे राम’ नाटक को मिल रही है सराहना, अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त टिकट बुक कराने की अपील की

SHARE:

‘Hamare Ram’ show absolutely free for the people of Punjab: होशियारपुर का पवित्र वातावरण बुधवार को ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा, जब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।

पंजाब के लोगों के लिए ‘हमारे राम’ शो का आयोजन मुफ्त 

सभा के दौरान, आप प्रमुख ने राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि ‘हमारे राम’ नाटक को पूरे पंजाब में सराहना मिल रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने लोगों से दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा अभिनीत नाटक के लिए अपने मुफ्त पास पहले से बुक करने का आग्रह किया, जिसका मंचन 4 और 5 सितंबर को होशियारपुर में किया जाएगा, क्योंकि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगों के लिए इस शो का आयोजन मुफ्त में कर रही है।

तीन मार्गों पर 1.5 लाख तीर्थयात्रियों को ले जाया जाएगा

सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने अभी-अभी 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इनमें से कुछ बसें सालासर-श्री खाटू श्याम, कुछ हरिद्वार-ऋषिकेश और कुछ मथुरा-वृंदावन जा रही हैं। अब तक पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केवल दो ही मार्ग थे। पहले मार्ग पर तीर्थयात्री श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी जाते थे, जबकि दूसरे मार्ग में दरबार साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, श्री दुर्गाना मंदिर और वाघा बॉर्डर शामिल थे। जनता की मांग पर आज से तीन नए मार्ग – सालासर-श्री खाटू श्याम, मथुरा जी-वृंदावन धाम और हरिद्वार-ऋषिकेश – शुरू किए गए हैं। अगले कुछ महीनों में इन तीन मार्गों पर 1.5 लाख तीर्थयात्रियों को ले जाया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- मालेरकोटला की बेटियों को बड़ी सौगात, CM मान ने 5 मंजिला स्कूल का किया उद्घाटन

तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “तीर्थयात्रा के लिए व्यवस्थित वातानुकूलित बसें इतनी आरामदायक हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि हवाई जहाज की प्रथम श्रेणी में भी ऐसा अनुभव नहीं मिलता। कुछ लोग सोच सकते हैं कि वे संपन्न हैं और इसलिए उन्हें मुफ्त यात्रा की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अपने मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ यात्रा करना, पूरी यात्रा के दौरान भजन गाना और ईश्वर भक्ति में लीन रहना जीवन में एक अलग ही आनंद देता है। यह अमीर या गरीब होने की बात नहीं है। हर किसी को इसका अनुभव करना चाहिए।”

‘हमारे राम’ नाटक के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मोहाली में ‘हमारे राम’ नामक एक शानदार नाटक का मंचन शुरू हो गया है। इसे देखने वाले सभी लोग कह रहे हैं कि उन्होंने भगवान राम पर ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा। यह नाटक 4 और 5 सितंबर को होशियारपुर में भी प्रदर्शित किया जाएगा। सीटें बहुत कम हैं, इसलिए लोगों को अभी अपनी सीटें बुक करा लेनी चाहिए। अन्य राज्यों में इस नाटक की एक सीट की कीमत 8,000 रुपये है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसे पंजाब के लोगों के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दिया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने भाषण की शुरुआत ‘हर हर महादेव’ और ‘जयकारा वीर बजरंग’ से की। भक्तिमय संध्या के दौरान उन्होंने कहा, “सावन का पवित्र महीना चल रहा है और यह भगवान शिव की महिमा है। कांवड़िया अपने श्रद्धा भाव से अपने-अपने पूजा स्थलों की ओर यात्रा कर रहे हैं। माता चिंतपूर्णी के मार्ग पर लंगर का आयोजन किया गया है। यहां भारी जनसमूह है। किसी को भी प्रलोभन देकर यहां नहीं लाया गया है, न ही कोई टिकट बेचा गया है। लोग स्वेच्छा से यहां आए हैं। माताएं और बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।”

किसी भी मां या बहन को उसके हक से वंचित नहीं किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत अभी तक भुगतान न पाने वाली महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा, “जिन महिलाओं को यह संदेश मिल चुका है कि उनके खातों में राशि जमा हो गई है, उन्हें कोई चिंता नहीं है, और जिनके खातों में अभी तक राशि नहीं आई है, उन्हें फॉर्म भरना चाहिए। उनके खातों में भी राशि पहुंच जाएगी। फॉर्म भरवाने में सरकार की ओर से कुछ देरी हो सकती है, लेकिन भुगतान में कोई देरी नहीं होगी। किसी भी मां या बहन को उसके हक से वंचित नहीं किया जाएगा।”

इस सभा को पंजाब की भाईचारे और आस्था की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मेरे सामने पंजाब के आपसी भाईचारे का एक बहुत बड़ा प्रमाण है। होशियारपुर शिक्षित लोगों का शहर है, और इस भूमि से महान कवि, संत, फकीर और पीर निकले हैं। हम दशहरा मैदान में खड़े हैं। मैंने अरविंद केजरीवाल से कहा था कि आपने नदी में पानी का सैलाब तो देखा होगा, लेकिन आज आप पहली बार लोगों का सैलाब देख रहे हैं। यह भगवान शिव के प्रति भक्ति का सैलाब है।”

उमस के बावजूद एकत्रित हुए लोगों की भक्ति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “लोग अपने छोटे बच्चों को भी साथ लाए हैं। इससे बड़ा कोई लाभ नहीं हो सकता। हम स्वयं को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि हमने लोगों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। बहुत गर्मी है, पंखे चल रहे हैं, लेकिन लोग फिर भी पूरी तरह भक्ति में लीन होकर यहां बैठे हैं। थोड़ी देर में कैलाश खेर सभी को भक्ति के रंगों में इस कदर सराबोर कर देंगे कि उन्हें यह भी पता नहीं चलेगा कि उनके दाएं या बाएं कौन बैठा है।”

 

 

 

 

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें