पंजाब में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

SHARE:

Several BJP leaders in Punjab have resigned: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसी तरह, फरीदकोट जिले के गौरव कक्कड़ को दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन लगभग 15 साल बाद उन्हें पद से हटाकर संदीप सिंह सनी बराड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष का जनता ने स्वागत किया। दूसरी ओर, बीजेपी कार्यकर्ता गौरव कक्कड़ द्वारा अध्यक्ष पद छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। 

सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति सदस्यों सहित कई नेताओं ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

विरोध मार्च के बाद पुतले भी जलाए गए। फरीदकोट जिले के अरयानवाला गांव में, जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इस गांव में सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति सदस्यों सहित कई नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है और कहा है कि जब तक गौरव कक्कड़ को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाया जाता या उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाती, तब तक वे पार्टी के लिए कोई काम नहीं करेंगे। 

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Join us on:

Leave a Comment