अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले शिक्षकों को धन्यवाद दिया

SHARE:

Arvind Kejriwal praised teachers for school reforms in Delhi and Punjab: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले शिक्षकों को धन्यवाद दिया। 

दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूलों के कायापलट में शिक्षकों की अहम भूमिका 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और अब पंजाब के सरकारी स्कूलों के कायापलट में शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है। सरकार भले ही अच्छा ढांचा मुहैया करा दे, लेकिन बच्चों को मजबूत नींव तो शिक्षक ही देते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में ‘खेडां वत्तन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन का उद्घाटन किया

बच्चों को मजबूत नींव केवल शिक्षक ही प्रदान करते हैं

शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर मैं उन्हें हार्दिक नमन करता हूं और शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। दिल्ली और फिर पंजाब के सरकारी स्कूलों के कायापलट में शिक्षकों का ही सबसे बड़ा योगदान रहा है। सरकार केवल बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करा सकती है, लेकिन वहां पढ़ने वाले बच्चों को मजबूत नींव केवल शिक्षक ही प्रदान करते हैं। मैं उन सभी का आभारी हूं।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें