रंगला पंजाब मिशन के तहत पंजाब सरकार ने छात्रों के लिए ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की शुरूआत की

SHARE:

‘Rangla Punjab’ Mission: किसी भी राज्य या देश का असली विकास वहां के युवाओं, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के छात्रों को मिलने वाले शिक्षा के अवसरों पर निर्भर करता है। शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो लोगों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकाल सकता है। इसी जन-हितैषी सोच को आगे बढ़ाते हुए, पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों के लिए शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल साबित हुई है।

271 करोड़ रुपये की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति जारी की गई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘रंगला पंजाब’ मिशन के तहत 27 लाख से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 271 करोड़ रुपये की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति जारी की गई है। यह इस बात का प्रमाण है कि पंजाब सरकार शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई मेधावी छात्र उच्च शिक्षा के भारी खर्च को वहन न कर पाने की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से छात्रों को काफी राहत मिली है और वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। 

भगवंत मान सरकार का नशीली दवाओं और गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ा अभियान

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वार मेधावी बच्चों के लिए खुल गए

यह योजना केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सामाजिक न्याय, समानता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, ‘NEET’, ‘JEE’, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी), एनआईएफटी और सशस्त्र बलों जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त/रियायती कोचिंग सुविधा प्रदान करना एक दूरदर्शी निर्णय है। कोचिंग फीस अधिक होने के कारण गरीब परिवारों के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते थे, लेकिन अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वार मेधावी बच्चों के लिए खुल गए हैं। 

पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर अपने वादों को पूरा किया

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 196 करोड़ रुपये की राशि जारी करना और 1.65 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करना यह दर्शाता है कि पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर अपने वादों को पूरा कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रगतिशील पहल पंजाब के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ये नीतियां न केवल छात्रों के भविष्य को संवार रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की लहर भी पैदा कर रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment

Market Mystique
और पढ़ें