पंजाब सरकार 4 से 6 दिसंबर तक श्री खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का करेगी आयोजन

SHARE:

650th Parkash Purab of Punjab : पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 से 6 दिसंबर तक श्री खुरालगढ़ साहिब में कई भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इन आयोजनों के तहत वाराणसी, जम्मू, बठिंडा और फरीदकोट से चार शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी। इसके बाद वहां तीन दिनों तक बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के तहत वाराणसी, जम्मू, बठिंडा और फरीदकोट से चार शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी। इसके बाद वहां तीन दिनों तक बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मीनार-ए-बेगमपुरा में एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई

इन आयोजनों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मीनार-ए-बेगमपुरा में एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए, व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष जय कृष्ण सिंह रौरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का आयोजन सुचारू रूप से हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के बाबा केवल सिंह, मार्कफेड के प्रबंध निदेशक विशेष सारंगल, उपायुक्त आशिका जैन और पर्यटन निदेशक संजीव तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था, ठहरने के पर्याप्त इंतजाम और लंगर की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि चारों शोभा यात्राएं 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी। 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कैबिनेट मंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियां तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में ‘श्री अखंड पाठ साहिब’ की शुरुआत के अवसर पर मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री मीनार-ए-बेगमपुरा परिसर में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

इसके बाद, मुख्यमंत्री मीनार-ए-बेगमपुरा परिसर में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें गुरु जी के जीवन को दर्शाया जाएगा। 4 दिसंबर को दोपहर के कार्यक्रमों में ‘संत सम्मेलन’ और ‘कीर्तन दरबार’ शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे एक शानदार 3D प्रोजेक्शन और ड्रोन शो होगा, जिसमें श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और दर्शन को दिखाया जाएगा।

कीर्तन दरबार और 3D प्रोजेक्शन शो का आयोजन होगा

उपायुक्त ने आगे बताया कि 5 दिसंबर को ‘चरण सोह गंगा’ से एक नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसके बाद कीर्तन दरबार और 3D प्रोजेक्शन शो का आयोजन होगा। 6 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार और पूर्व भारतीय टीम कप्तान यादविंदर सिंह ‘यदा सुरखपुरिया’ का आप में स्वागत किया

 बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए, टेंट सिटी में उनके ठहरने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात को सुचारू रूप से चलाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर तालमेल के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगों में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) अमरजीत, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, आरटीओ अमनदीप कौर, सहायक आयुक्त गुरकनवल सिंह, तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब से बाबा नरेश सिंह और बाबा सुखदेव सिंह, तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

 

Join us on:

Leave a Comment