Rs 10-lakh bribe case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के पंचकूला में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के एक अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) के घर पर तलाशी के दौरान लगभग 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है। इस अधीक्षक को 19 नवंबर, 2026 को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
CBI ने आरोपी अधीक्षक लवकुश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी फर्म के खिलाफ GST कार्यवाही में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले अवैध रूप से रिश्वत की मांग की थी। 19 नवंबर को पंचकूला में बिछाए गए एक जाल के दौरान, आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
शुक्रवार को की गई तलाशी के दौरान, 24.29 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, लगभग 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, और सोने के आभूषण, सोने की ईंटें व चांदी बरामद की गईं, जिनका कुल मूल्य लगभग 1.46 करोड़ रुपये है। इस तरह, कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 1.86 करोड़ रुपये है।
शराब व्यापारियों के साथ संबंधों पर सफाई दें अकाली दल: AAP
तलाशी के दौरान छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, एक जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा, एक वाहन और आरोपी तथा उसके परिवार के सदस्यों के वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बरामद किए गए वित्तीय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, निवेश और वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके।





