गुरमीत राम रहीम निकाला जेल से बाहर, बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा

SHARE:

रोहतक। साध्वी यौन शोषण व हत्या के मामले में रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से रोहतक जेल से बाहर निकल गए हैं। उन्हें जेल प्रशासन ने 21 दिन की फरलो दी है। जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम ने फरलो के लिए एप्लीकेशन दी थी। जिस पर जेल प्रशासन ने फैसला लेते हुए 21 दिन की फरलो दे दी है और आज सुबह लगभग 6:30 बजे के आसपास पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में ले जाया गया है। अब गुरमीत राम रहीम 21 दिन फरलो की अवधि को बरनावा आश्रम में बिताएगा।

गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरमीत राम रहीम को बार-बार फरलो व पैरोल दिए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। जिसे हाई कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि जेल नियमों के अनुसार जेल प्रशासन को ही यह अधिकार है कि वह गुरमीत राम रहीम की फरलो या पैरोल पर फैसला ले।

गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है और यह 11वीं बार है जो गुरमीत राम रहीम को पर को वह पैरोल पर जेल से बाहर निकल गया है।

NCR Plus News
Author: NCR Plus News

Join us on:

Leave a Comment